{"_id":"685b06cc748601b33d0e724a","slug":"bulldozers-ran-on-the-house-of-the-accused-the-dead-body-was-cremated-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127143-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आरोपियों के घर चला बुलडोजर, शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आरोपियों के घर चला बुलडोजर, शव का अंतिम संस्कार
Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
राघवपुर गांव में जेसीबी से खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाता तहसील प्रशासन--संवाद
मंझनपुर के रघवापुर गांव में वृद्ध की हत्या के बाद अगले दिन मंगलवार को तहसील प्रशासन ने आरोपी व उसके परिजनों के अवैध कब्जे को जेसीबी से हटवा दिया। किसी का छप्पर गिराया गया तो किसी का चबूतरा व तो किसे के शौचालय भी तोड़े गए। कार्रवाई की जद में गांव के अन्य लोग भी आए हैं। इस दौरान कब्जेदारों में अफरातफरी मची रही। इसके बाद परिजनों ने वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
राघवपुर गांव में बस्सी से सटे गाटा संख्या 323 चार बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है। जिस पर लोगों ने कब्जा करके मकान का निर्माण कर लिया है। गांव के प्रेमचंद्र यादव (65) का पड़ोसी कल्याण सिंह उर्फ साधू के बीच सालों से खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह दोनों पक्ष अपने-अपने मवेशी बांधने गए थे।
पुलिस के मुताबिक धक्का लगने से प्रेमचंद्र नाली में गिर गए थे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार की शाम को पीएम के बाद शव गांव आया। परिजनों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रेमचंद्र के परिजनों का कहना था कि आरोपी का मकान खलिहान की जमीन पर बना है। पहले आरोपी का मकान गिराया जाए, इसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।मामले की जानकारी होने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तहसील प्रशासन को तत्काल कब्ज हटाने का निर्देश दिया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार विनय सिंह टीम व पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। इसके बाद जेसीबी से आरोपी कल्याण सिंह उर्फ साधू के घर का चबूतरा दीवार गिरा दी गई।
कल्याण के भाई रामचंद्र यादव का छप्पर गिराया गया। शत्रुघ्न यादव का शौचालय, चरही हटाई गई। भूप यादव की दीवार गिराने के साथ ही साथ शौचालय तोड़ भी दिया गया। गांव के ही निलेश चौरसिया की भी दीवार ढहा दी गई। इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने प्रेमचंद्र यादव के शव का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रदीप सिंह, लेखपाल मुकेश पटेल आदि रहे।
-- -- -- -- -- --
आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
प्रेमचंद्र यादव की मौत के लिए परिजनों ने कल्याण सिंह उर्फ साधू को जिम्मेदार ठहराया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।