फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bull slams old farmer to death

साड़ ने वृद्ध किसान को पटककर मार डाला

Mon, 30 Aug 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bull slams old farmer to death
bull slams old farmer to death - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में सोमवार की शाम आवारा सांड़ ने एक बुजुर्ग किसान को पटककर मार डाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थुलगुला निवासी सुरेमन यादव (70) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा कि सुरेमन रोजाना की तरह सोमवार की शाम भी खेतों में खड़ी फसल की रखवाली कर रहा था। इसी बीच एक आवारा सांड़ खेत मे घुसकर फसल चरने लगा।
विज्ञापन

फसल बर्बाद करते देख किसान साड़ को हांकने लगा। इससे गुस्साए सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते साड़ ने वृद्ध किसान को उठाकर पटक दिया। इसके बाद सींगों से साड़ ने उस पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास खेतों में रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को बाहर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में गंभीर रूप से बुजुर्ग को लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर सुनकर बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए खेत पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची इलाकाई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed