फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bull collides with Prayagraj Express, train stopped for 15 minutes

Kaushambi News: प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 15 मिनट रुकी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bull collides with Prayagraj Express, train stopped for 15 minutes
दिल्ली से आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार को हादसे का शिकार होते-होते बची। सुबह करीब छह बजे भरवारी स्टेशन के समीप ट्रेन से एक सांड़ टकरा गया। लोको पायलट की नजर पड़ गई थी। उसने ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक मवेशी के चीथड़े उड़ गए। करीब 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन

नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस का भरवारी में ठहराव नहीं है। सुबह कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन भरवारी स्टेशन पार कर रही थी। इसी बीच नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने एक सांड़ आ गया। दुर्घटना के बाद लोको पायलट व गार्ड ने उतर कर ट्रेन के इंजन आदि का बारीकी से निरीक्षण लिया। सब कुछ ठीकठाक मिलने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मवेशी के ट्रेन से टकराने और अचानक लोको पायलट के ब्रेक लगाने से यात्रियों की धड़कनें बढ़ गईं। यात्री नीचे उतर आए। आसपास के तमाम नगरवासी भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि लोको पालयट ने सूझबूझ से काम न लिया होता तो ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती थी। स्टेशन अधीक्षक डीएन सिंह का कहना है कि कोई दूसरी ट्रेन इस हादसे की वजह से प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed