{"_id":"5db9ddc58ebc3e93d965a768","slug":"bull-attacked-old-man-died-kaushambi-news-ald258828825","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्ध पर किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने वृद्ध पर किया हमला, मौत
विज्ञापन
Bull attacked old man, died
- फोटो : KAUSHAMBI
सांड़ ने वृद्ध पर किया हमला, मौत
सैनी इलाके के चक बख्तियारा गांव में बुधवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी इलाके के चक बख्तियारा गांव में बुधवार सुबह एक सांड़ ने एक किसान पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
चक बख्तियारा निवासी अवधेश नारायण द्विवेदी (65) किसानी करके परिवार का खर्च चलाते थे। बुधवार सुबह वह खेत गए थे। वहां अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी पटककर किसी तरह सांड़ को खदेड़ा। सूचना पाकर पहुंचे परिजन किसान को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में किसान की सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।