फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buddhist city's toilets collapse, forced tourists forced to tour

बौद्ध नगरी का शौचालय ध्वस्त, खुले में शौच को मजबूर पर्यटक

Sun, 09 Jun 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Buddhist city's toilets collapse, forced tourists forced to tour
पर्यटन स्थल कौशाम्बी का बदहाल शौंचालय - फोटो : kaushambi

विज्ञापन
तथागत बुद्ध की तपस्थली में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए बनवाया गया सुलभ शौचालय और स्नानागार ध्वस्त हो चुका है। इसकी वजह से यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

कौशाम्बी में विदेशी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। भगवान बुद्ध के अनुयायी यहां श्रीलंका, कंबोडिया आदि देशों से आते हैं। तपस्थली में पर्यटकों के सामने सबसे बड़ी समस्या ठहरने व शौचालय की है। इसलिए यहां चौमासा बिताने के लिए आने वाले पर्यटक प्रयागराज में पनाह लेते हैं।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए वर्ष 2006 में तत्कालीन कमिश्नर डॉ. ललित वर्मा ने यहां शौचालय और स्नानागार का निर्माण कराया। एक दशक गुजरने के बावजूद सुलभ शौचालय को आज तक ग्राम समाज के हैंडओवर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण ताला बंद सुलभ शौचालय ध्वस्त हो गया है। ऐसे में अभी भी यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम  प्रधान शिवपूजन यादव ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया पर, कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यटन विभाग ऐतिहासिक स्थल कौशाम्बी की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed