फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   btc paper leak: paper came in btc students whats app group

बीटीसी छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में आया था पेपर

Mon, 15 Oct 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 15 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बीटीसी की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का पेपर सबसे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में आया था। पुलिस ने अब प्रश्नपत्र पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को रूपया लेकर पेपर लीक किए जाने के सुराग भी मिले हैं। दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण में जल्द ही कई अन्य शातिरों की धर-पकड़ होगी।
विज्ञापन


बीटीसी की परीक्षा सोमवार से शुरू होनी थी। इससे पहले रविवार को ही चतुर्थ सेमेस्टर का द्वितीय प्रश्न पत्र लीक हो गया। यह पेपर सबसे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में आया था। इसे ग्रुप में सबसे पहले पोस्ट किसने किया ? पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई छात्रों का मोबाइल चेक किया। पर, सभी ने चैट क्लीयर कर रखी थी। इस वजह से कुछ भी पता नहीं चल सका। अब जानकारों की मदद से ग्रुप का बैकअप निकलवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को लग रहा है कि पहले पेपर पोस्ट करने वाला हाथ लगा तो उसके जरिये पेपर लीक करने वाले तक पहुंचा जा सकता है। हालांकि दो अन्य शातिरों के नाम भी अब तक की जांच में सामने आ गए हैं। यह इलाहाबाद के रहने वाले हैं। चर्चा तो यहां तक है कि भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के करीबी हैं। पुलिस को खबर मिली है कि इन शातिरों ने 2.50 लाख रुपया लेकर पर्चा आउट किया है। जांच पूरी होने से पहले अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पेपर लीक करने वाले की तलाश कराई जा रही है। बीटीसी प्रशिक्षुओं से भी पूछताछ जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed