फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bsp leader ashok gautam visited kaushambi attack on bjp over krishi bill 2020

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता आजिज: गौतम

Mon, 28 Sep 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
bsp leader ashok gautam visited kaushambi attack on bjp over krishi bill 2020
bsp leader ashok gautam visited kaushambi attack on bjp over krishi bill 2020 - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी (प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल ) अशोक गौतम ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके अलावा जनविरोधी सरकार अब कृषि विधेयक लेकर आई है। इससे किसानों के साथ आम आदमी भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मुख्य सेक्टर प्रभारी रविवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि महज साढ़े तीन साल में ही लोग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त आ चुके हैं। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। लोग बसपा की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि बसपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों, योजनाओं से वाकिफ कराएं।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के संतोष तिवारी, वीरेंद्र गर्ग, उमेशचंद्र मिश्रा, अनिल केसरवानी, पप्पू मिश्रा, सपा के वसीम जाफरी, ज्ञानसिंह, करनसिंह एवं प्रसपा के धनंजय उर्फ राजा सरोज, फूलचंद्र सरोज के अलावा कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर काजी, महेंद्र गौतम, पूर्व विधायक दयाराम पासी, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, दीपचंद्र गौतम, जगन्नाथ पाल, डॉ. अजमल, संतोष गौतम, दशरथ लाल सरोज, गिरीश पासी, महताब आलम, मो. सूफियान, नन्हे पासी, बंशीलाल समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed