फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brutally murdered woman sleeping in the house

घर में सो रही महिला की बेरहमी से हत्या

Thu, 23 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered woman sleeping in the house
Brutally murdered woman sleeping in the house - फोटो : KAUSHAMBI
- हत्यारों ने कूंच दिया सिर, बेटा हिरासत में
विज्ञापन

चायल। पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव में मंगलवार रात घर की पहली मंजिल में सो रही महिला की कातिलों ने सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में महिला व उसके दूसरे नंबर का बेटा था। पुलिस मृतका के बेटे पर हत्या का शक जाहिर करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में मृतका के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

मखऊपुर गांव निवासी धनराज यादव की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। गांव में धनराज की पत्नी रामसखी (50) दूसरे नंबर के बेटे अंकुश व तीसरे नंबर के बेटे समर के साथ रहती थी। बड़ा बेटा हेमंत दिल्ली में नौकरी करता है। जबकि, सबसे छोटा बेटा अन्ना मूक बधिर है और वह मंझनपुर स्थित हॉस्टल में रहता है। समर डीजे बजाने का काम करता है। मंगलवार की रात बुकिंग होने के कारण वह डीजे लेकर चला गया था। घर में सिर्फ रामसखी व अंकुश थे। अंकुश मकान के भूतल में सो रहा था और रामसखी पहली मंजिल के बरामदे में सोने चली गई। अंकुश के मुताबिक रात करीब एक बजे छत से किसी की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर गया तो मां का शव चारपाई में खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चारपाई के पास खल रखा था, लेकिन बट्टा गायब था। अनुमान लगाया गया कि कातिल ने बट्टे से ही रामसखी का सिर कूंचा होगा। एसपी अभिनंदन, एसओजी, पूरामुफ्ती, सरायअकिल व चरवा कोतवाली पुलिस के अलावा फारेंसिंक टीम भी पहुंची। कातिल मकान में कहां से घुसा, इस बाबत अंकुश कुछ नहीं बता पा रहा था। घर का मेन दरवाजा बंद होना बताया गया। पड़ोस के एक बंद पड़े मकान से भी कातिल के प्रवेश होने का अनुमान लगाया गया। पुलिस फिलहाल अंकुश पर ही उसके मां के कत्ल का शक जाहिर कर रही है। अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई रमाकांत ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed