{"_id":"6859b2b92849b83ad40f4916","slug":"brother-killed-his-sister-by-attacking-her-with-an-axe-for-not-giving-him-a-matchbox-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127107-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: माचिस नहीं देने पर भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: माचिस नहीं देने पर भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की हत्या कर दी
Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
मृतका राजदुलारी की फाइल फोटो-संवाद
- फोटो : kathua
कोखराज कोतवाली के बालकमऊ गांव में सोमवार को बहन के माचिस न देने पर भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव घर के अंदर भूसे के ढेर में छिपाने के बाद बस्ती के बाहर बाग में जाकर छिप गया। आरोपी नशे में था। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बालकमऊ निवासी केशपाल गांव-गांव फेरी लगाकर आम बेचने का काम करते हैं। सोमवार को भी वह आम बेचने इचौली गांव गए थे। घर में बेटा कुंवर और बेटी राजदुलारी (17) थे। केशपाल ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे राजदुलारी खाना बना रही थी। तभी उसके बड़े भाई कुंवर ने उससे माचिस मांगी।
खाना बनाने में व्यस्त राजदुलारी भाई को तुरंत माचिस नहीं दे सकी। इस पर नशे में धुत कुंवर आपा खो बैठा। उसने डंडा और कुल्हाड़ी से बहन के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। राजदुलारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। थोड़ी देर में उसकी सांसें थम गईं। बहन की हत्या करने बाद कुंवर ने घर में रखे भूसे के ढेर में उसके शव छिपा दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन पड़ोसियों को संदेह हुआ। वह घर पहुंचे तो उन्हें जमीन पर खून छींटे दिखे। उन्होंने केशपाल को जानकारी देने के साथ पुलिस को सूचित किया। दी। थोड़ी देर में कोतवाली प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। भूसे के ढेर से राजदुलारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस्ती से बाहर स्थित बाग में छिपे आरोपी कुंवर को भी गिरफ्तार कर लिया।
-- -
मामूली बात पर नाराज होकर युवक ने अपनी बहन को डंडे और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बहन की मौत हो गई तो आरोपी ने उसका शव भूसे के ढेर में छिपा दिया था। उसे पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-सत्येंद्र तिवारी, सीओ, सिराथू

मृतका राजदुलारी की फाइल फोटो-संवाद- फोटो : kathua