फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother-in-law and brother-in-law accused of murder after death arrested in encounter

Kaushambi News: दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी जीजा- साला मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law accused of murder after death arrested in encounter
सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी जीजा-साले को देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए हैं। आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

कड़ा धाम क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी चार सितंबर को मजदूरी का रुपये लेने बंशी का बाग जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकली थी। सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहा के समीप पोल्ट्री फार्म के पास झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव मिला था। पास में ही उसकी साइकिल पड़ी थी। इसे लेकर पुलिस के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने भी दुष्कर्म की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। इसकी रिपोर्ट के अनुसार हत्या के पहले किशोरी के साथ बर्बरता की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद एसपी राजेश कुमार ने घटना का जल्द खुलासे का दावा किया था। घटना के खुलासे के लिए पांच टीम लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार खुलासे का प्रयास कर रही थी। जांच और सक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि सौराई गांव के धीरज यादव व उसके साले पिंटू यादव निवासी बहिला का पुरवा थाना थरियांव ने घटना को अंजाम दिया है।
दोनों के बंशी की बाग के समीप होने की जानकारी मिली। इस पर घटना के खुलासे में लगी पिपरी थाना, कड़ा धाम थान व सैनी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों के पैर में गोली लगी। बाद में दोनों को गिराफ्तार कर लिया।

आरोपी जीजा और साले है। दोनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की निर्मम हत्या की थी। मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इलाज के बाद चालान किया जाएगा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने का जुर्म कुबूल कर लिया है। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed