Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Broken wall and high-mast light repaired at Osa Mandi

Kaushambi News: ओसा मंडी में टूटी दीवार और हाईमास्ट लाइट हुई दुरुस्त

Mon, 02 Nov 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Broken wall and high-mast light repaired at Osa Mandi
टूटी दीवार की मरम्मत करवाते मंड़ी सचिव संजय गुप्ता। स्रोत: विभाग
ओसा स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अव्यवस्थाओं के संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए। मंडी परिसर की टूटी दीवार की मरम्मत कराई गई। खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट भी दुरुस्त कराई गईं। इससे किसानों और आढ़तियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति जिले की प्रमुख अनाज मंडी है। यहां किसान, आढ़ती और व्यापारी धान की खरीद-बिक्री करते हैं। इसके अलावा राजकीय धान क्रय केंद्र भी संचालित है। मंडी शुल्क देने के बाद भी लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। 27 अक्तूबर दिन मंगलवार को ओसा मंडी की दीवार से झांकती अव्यवस्था शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद मंडी प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार कराया। दीवार की मरम्मत होने से परिसर की सुरक्षा बढ़ी है। आढ़तियों ने बताया कि टूटी दीवार से चोर धान की बोरियां और जरूरी सामान उठा ले जाते थे। बारिश में धान भीगने और नुकसान की समस्या पर भी खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्या ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। हाईमास्ट लाइट ठीक होने से रात में भी मंडी परिसर में रोशनी रहती है। अब रात में भी तौल और अन्य कार्य हो रहे हैं।

टूटी दीवार की मरम्मत करवाते मंड़ी सचिव संजय गुप्ता। स्रोत: विभाग

टूटी दीवार की मरम्मत करवाते मंड़ी सचिव संजय गुप्ता। स्रोत: विभाग

टूटी दीवार की मरम्मत करवाते मंड़ी सचिव संजय गुप्ता। स्रोत: विभाग

टूटी दीवार की मरम्मत करवाते मंड़ी सचिव संजय गुप्ता। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed