फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Broken locks of three shops in Sirathu

सिराथू में टूटे तीन दुकानों के ताले

Sun, 12 Jul 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Broken locks of three shops in Sirathu
सिराथू में टूटे तीन दुकानों के ताले
विज्ञापन

टाइल्स, फर्नीचर और मोटर की दुकान में हजारों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। लॉकडाउन की पहली रात सैनी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। सीसीटीवी कैमरे का सीआर भी उठा ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी।

शुक्त्रस्वार रात से लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। इसी बीच चोरों ने डोरमा के कजारिया टाइल्स की दुकान को निशाना बनाया। इसके मालिक एहसान उस्मानी ने बताया कि रात लगभग दो बजे चोर ताला तोड़कर करीब 45 हजार रुपये नकद और एक लैपटाप पार कर दिया। वारदात के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरा का सीडीआर भी निकाल ले गए। शनिवार सुबह वह पास के एक खेत में पड़ा मिला। इसमें तीन नकाबपोश दिख रहे हैं। चोरों ने इसी रात तहसील के बगल निशात फर्नीचर शॉप को भी निशाना बनाया। फर्नीचर शॉप के मालिक अच्छे मियां ने बताया कि चोर उनके यहां से दो एलईडी टीवी, तीन मिक्सर, तीन तकिया उठा ले गए। इसके ठीक बगल स्थित राज मोटर्स का भी ताला तोड़ा गया। चोर यहां से दो लैपटाप, डीवीआरए 80 हजार रुपये के बाइक के सामान उठा ले गए। सबसे अहम बात है कि तीनों वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश ही दिख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि तीनों वारदात को अंजाम देने वाला एक ही गैंग है। सैनी कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस घटना को संज्ञान में लेकर खुलासे का प्रयास कर रही है। अंधेरा में मुंह बंधा होने से चोरों की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। पर दावा किया कि शीघ्र ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed