{"_id":"61b383d4421f52148b63e6b6e9530e12","slug":"broken-high-tension-wire-three-cattle-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा हाईटेंशन तार, तीन मवेशियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा हाईटेंशन तार, तीन मवेशियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (कौशाम्बी)। नलकूप में बिजली सप्लाई के लिए खींचा गया बिजली का तार टूटकर गिरने से भीखा गर्ग का पुरा गांव के तीन जानवरों की मौत हो गई। हादसे से गांव में घंटों अफरा-तफरी मच रही। ग्रामीणों ने उपकेन्द्र से बिजली आपूर्ति ठप कराकर तार से चिपके मवेशियों को निकला। घटना को बिजली विभाग के अफसर, कर्मियों की लापरवाही मानते हुए ग्रामीणों में इसे लेकर जबरदस्त गुस्सा है।
कौशाम्बी ब्लाक के भीखा गर्ग का पुरा गांव में बिजली की आपूर्ति गोपसहसा उपकेन्द्र से होती है। गांव के ही एक व्यक्ति के निजी नलकूप के लिए बिजली की 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन भी खींची गई है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जैसे ही बिजली आई। अचानक नलकूप के समीप हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार समीप ही बंधे जानवरों के ऊपर गिरा। इसकी चपेट में आने से गांव के विन्देश्वरी प्रसाद की भैंस, रामचंद और राजकुमार की एक-एक गाय जिंदा जल मरी। बेजुबानों की चीखें सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। घबराए ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी गोपसहसा उपकेंद्र के कर्मचारियों को देते हुए बिजली सप्लाई बंद कराई।
आपूर्ति बंद होने के बाद गांववालों ने करंट से जिंदा भस्म हुए मवेशियों को तार से खींचकर बाहर निकाला। ग्रामीणों और पशुपालकों का आरोप है कि विभागीय अफसरों और कर्मियों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। इसका गांववालों में जबरदस्त गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि गांव में बिजली की सप्लाई और नलकूप चलाने के लिए खींची गई लाइन का तार कई साल से ढीला और जर्जर है। इसकी शिकायत भी बिजली कर्मियों से कई बार की गई। इसके बाद भी तारों को दुरुस्त नहीं किया गया। इसी से यह दुर्घटना हुई है।