फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bride's maternal uncle abducted after a fight at the wedding venue

Kaushambi News: विवाह मंडप में मारपीट के बाद दुल्हन के मामा का अपहरण

Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bride's maternal uncle abducted after a fight at the wedding venue
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया बाजार स्थित एक बरातघर में बृहस्पतिवार की रात घरातियों व बरातियों के बीच हुई मारपीट के बाद दुल्हन के मामा का कार सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी घरातियों को हुई तो खलबली मच गई। विवाह की रस्में रोककर पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कराई तो कार सवार अगवा लड़की के मामा को गुलामीपुर के समीप जीटी रोड पर छोड़कर भाग निकले। वहीं मामले में दोपहर तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास होता रहा। बात न बनने पर परिजनों ने किसी तरह विवाह की रस्म अदायगी कराते हुए शुक्रवार को दोपहर बाद दुल्हन की विदाई की।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बिजिया बाजार में एक बरातघर है। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र से बरात आई थी। घरातियों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि बीच-बचाव में दुल्हन के मामा को बरातियों ने पीटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर तक दुल्हन के मामा नहीं दिखे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। ऐसे में विवाह की रस्में रोककर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा तो एक कार सवार पांच लोग दुल्हन के मामा के साथ मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में जबरन ले जाते दिखे। इसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कराई तो आरोपी कार सवार गुलामीपुर के समीप पीड़ित व्यक्ति की आंख में पट्टी बांध कर जीटी रोड पर छोड़कर भाग निकले।
दुल्हन के मामा किसी तरह एक राहगीर की मदद से सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को किसी तरह मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन की विदाई हुई।

सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति की अपहरण की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष आपस में समझौते की बात कर रहे थे। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed