{"_id":"5cf02d5fbdec22071d1bff58","slug":"breakthrough-for-the-bike-after-matchmaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगनी के बाद बाइक के लिए तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगनी के बाद बाइक के लिए तोड़ दिया रिश्ता
Fri, 31 May 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में रहने वाले दहेज लोभियों ने मंगनी के बाद बाइक की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। इससे परेशान लड़की की मां ने गुरुवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
करारी इलाके के पिपरकुंडी गांव की आशा देवी पत्नी मंगला प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी का विवाह भड़ेहरी में तय किया था। नौ नवंबर 2018 को मंगनी हो गई।
चार मार्च 2019 को तिलक था, मई में बारात आनी थी। पीड़िता की मानें तो मंगनी के बाद ही ससुराली दहेज में बाइक के साथ नगदी की भी मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने दहेजलोभियों को समझाया लेकिन, वो किसी की एक भी सुनने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लड़की की मां ने एसपी से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।