फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brajesh Pathak tried to woo the Brahmin community by reminding them of history.

Kaushambi : ब्रजेश पाठक ने इतिहास याद दिलाकर ब्राह्मण समाज को रिझाने का किया प्रयास

Mon, 29 Apr 2024 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

भाजपा ने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर पर तीसरी बार दांव लगाया है। हालांकि उन्हें लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह ब्राह्मण समाज से जुड़ीं बातें बोलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Brajesh Pathak tried to woo the Brahmin community by reminding them of history.
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच से इतिहास याद दिलाकर ब्राह्मण समाज काे साधने की कोशिश की। कहा, हमारे समाज ने बड़े-बड़े सिंहासन को ठोकर मार कर राष्ट्र के लिए काम किया है। लिहाजा गिले-शिकवे भूलकर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जुट जाएं।

विज्ञापन





विज्ञापन




भाजपा ने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर पर तीसरी बार दांव लगाया है। हालांकि उन्हें लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह ब्राह्मण समाज से जुड़ीं बातें बोलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह वीडियो पुराने हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उनके वायरल होने से ब्राह्मणों का एक बड़ा धड़ा नाराज है। डिप्टी सीएम ब्रेजेश पाठक कार्यकर्ता सम्मेलन मे ब्राह्मण समाज का इतिहास व राष्ट्रवाद की याद दिलाकर पार्टी प्रत्याशी व समाज के बीच बनी खाई को पाटते दिखाई पड़े।

कार्यकर्ताओं में जोश भर डिप्टी सीएम दे गए जीत का मंत्र

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में गर्मी से ही अपने भाषण की शुरुआत की। कहा,कौशाम्बी में एक तो मौसम और दूसरे चुनाव की गर्मी है। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए पुलवामा अटैक, सैनिक अभिनंदन वापसी एवं सर्जिकल स्ट्राइक की बात कही।

बूथ अध्यक्षों से कहा कि बूथ कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। कहा कि हमें हर बूथ पर 370 वोट प्लस करने हैं। ऐसा इसलिए करना है, क्योंकि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में दस वर्ष से भाजपा सरकार है। इन दस वर्षों में देश में बहुत कुछ बदल चुका है. आज हम विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आज हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की थानाध्यक्ष की शिकायत

व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन केसरवानी ने पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की है। बताया कि थानाध्यक्ष ने उनसे चंदे के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसका आडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इससे नाराज थानाध्यक्ष ने 26 मार्च को विपिन का चालान कर दिया था। इस मामले में 31मार्च को व्यापारियों ने एसपी कार्यालय का घेराव भी किया था, लेकिन महीने भर बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed