फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brahmin community protested for removal of encroachment

Kaushambi News: कब्जा हटाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community protested for removal of encroachment
कस्बे में भूमिधरी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा को सौंना।
विज्ञापन

वार्ड एक निवासी विनीत पांडे की भूमिधरी भूमि पर लगभग एक माह पूर्व मोहल्ले के कुछ लोगों की ओर से बाउंड्रीवॉल तोड़कर जबरन दरवाजा लगा दिया गया था। शिकायत के बाद राजस्व टीम ने पैमाइश कर अवैध कब्जे की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट दी थी, जिस पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट व एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो वे तहसील में धरना-प्रदर्शन कर अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed