{"_id":"5e5015e18ebc3ef38a31f768","slug":"boyfriend-commits-suicide-by-consuming-poison-when-lover-marriage-is-fixed-kaushambi-news-ald2691321148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
करारी इलाके के एक युवक ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह प्रेमिका की शादी तय होने से आहत था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बताया जाता है कि एक रिश्तेदार की ही एक बेटी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह बिफर पड़े। लड़की के घर वालों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी।
साथ ही रिश्ता भी तय कर लिया। प्रेमिका की शादी तय होने की जानकारी युवक को हुई तो वह आपा खो बैठा। गुरुवार रात घर पर ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।