{"_id":"5cddb376bdec2207786b94a5","slug":"boy-jumped-into-well-after-arguing-his-father-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से झगड़े के बाद कुएं में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से झगड़े के बाद कुएं में कूदा युवक, मौत
Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के बैरगांव में बुधवार रात पिता से झगड़े के बाद एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
बैरगांव निवासी शिवदयाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो रहा था। तभी बेटा विकास (17) पहुंच गया और मां का पक्ष लेने लगा। इसे लेकर विकाश की पिता से कहासुनी हो गई। उस वक्त चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद शिवदयाल एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने बसुहार चला गया। इधर गुस्से से तमतमाए विकास ने घर के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। उसे कुएं में कूदता देख ग्रामीण सन्न रह गए। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने विकास को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन