फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of teacher missing for five days found on an island in Yamuna river

Kaushambi News: पांच दिन से लापता अध्यापक का यमुना के बीच टापू पर मिला शव

Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Body of teacher missing for five days found on an island in Yamuna river
पांच दिन से लापता धरमपुर कनैली निवासी सहायक अध्यापक कृष्ण बाबू वर्मा (56) का शव सोमवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित महिला पुल के नीचे यमुना नदी के बीच बने टापू पर मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

बेटी मेघना के अनुसार 25 फरवरी की सुबह उनके पिता घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने फोन कर बीएलओ कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सरायअकिल थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मेघना ने आरोप लगाया था कि उनके पिता बीमार चल रहे थे। इसके बावजूद विभागीय दबाव के चलते उन्हें ड्यूटी करनी पड़ रही थी। लगातार कार्य के दबाव से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। परिवार ने यह भी कहा कि वह पारिवारिक जिम्मेदारियों और विभागीय कार्य के बीच तनाव में थे। हालांकि, प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने महिलापुल के नीचे यमुना के बीच टापू पर एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई तो शिनाख्त शिक्षक कृष्ण बाबू वर्मा के रूप में हुई। उनके शरीर पर अंडरवियर और बनियान थी।

विभागीय रूप से सहायक अध्यापक पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला गया था। परिवार की ओर से लगाए आरोप निराधार हैं।
- सुखलाल प्रसाद वर्मा, एसडीएम सदर

शिक्षक की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को शव मिलने की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed