{"_id":"6a70febb530cdfc1de0489a0","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-a-mahua-orchard-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145827-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महुआ के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महुआ के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
घटना के बाद बगीचे में लगी पुलिस व लोगों की भीड़। संवाद
सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला मजरा काजीपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव महुआ के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटीमॉर्टम हैगिंग बताया गया है।
सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित महुआ के बाग में शव पेड़ से लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (30) पुत्र मोतीलाल निवासी थुलगुला मजरा काजीपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह थाना सैनी क्षेत्र के काजीपुर (थुलगुला) गांव के बाहर महुआ के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण एंटीमॉर्टम हैंगिंग से दम घुटना पाया गया है।
विज्ञापन
घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।