फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Block office opened at 10 AM: Officials absent, complainants left frustrated.

10 बजे खुला ब्लॉक: अधिकारी नदारद, फरियादी रहे परेशान

Fri, 09 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Block office opened at 10 AM: Officials absent, complainants left frustrated.
आकांक्षी विकासखंड कौशाम्बी में शासन की योजनाओं के बावजूद अधिकारियों की समय से मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है लेकिन बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में निर्धारित समय पर कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाबूलाल, रामदयाल, कृपा शंकर, बृजेश कुमार और विश्वनाथ ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए थे। उस समय कार्यालय में सिर्फ एक बाबू मौजूद मिला। अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीण अपनी समस्याएं बताने के लिए इंतजार करते रहे। फरियादियों का आरोप है कि आए दिन अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है और उन्हें बिना समाधान के लौटना पड़ता है। सुरेश राय खंड विकास अधिकारी ने बताया कि दो ब्लॉकों का चार्ज होने की वजह से कभी-कभी ऐसी समस्या आती है। यदि कोई अन्य अधिकारी भी मौके पर नहीं मिला था, तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed