फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Black out in 50 villages in 30 hours

50 गांवों में 30 घंटे से ब्लैक आउट

Wed, 17 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 17 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र सरायअकिल को बिजली की आपूर्ति के लिए खींची गई लाइन में फाल्ट आने से सोमवार से सप्लाई ठप है। इससे उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में 30 घंटे से ब्लैकआउट है। दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से गांववाले परेशान भी हैं। वहीं एसडीओ ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। संभव है कि बुधवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल स्थित बिजली उपकेंद्र से फकीराबाद, बरई, घोसिया, भगवानपुर बहुगरा, चिरारी, रसूलपुर टप्पा, बिरनेर, पनारा गोपालपुर, बसुहार, तरना, इमलीगांव, डहिया अमिरसा, पूरे घासीराम, इछना, सड़वा, म्योहर, रक्सवारा, नदौली, नगरेहा, रक्सराई, चित्तापुर आदि 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। इसके लिए उपकेंद्र से पुरखास, गुपसहसा, जलनिगम, नेवादा और मंझनपुर नाम से फीडर बनाकर लाइन खींची गई है। इधर, सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक मनौरी से सरायअकिल उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गई। इससे सरायअकिल उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से गांववाले परेशान हैं। बिजली नहीं मिलने से जहां लोगों को रात में घरेलू कामकाज ढिबरी की रोशनी में करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं दिक्कत बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को भी हो रही है। नलकूप और आटाचक्की के साथ ही सरायअकिल और आसपास की बाजारों में खराद, बेल्डिंग, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल के दुकानदार भी परेशान रहे। सरायअकिल कस्बे के रहने वाले अजय कुमार, दिनेश रस्तोगी, मनोज कुमार केसरवानी आदि ने बताया कि सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह एसडीओ और जेई से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। मामले में एसडीओ नवनीत प्रजापति ने बताया कि फाल्ट ठीक कराने की कोशिश हो रही है। दावा किया कि मंगलवार की देर रात अथवा बुधवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed