फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained

Kaushambi: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, काफिले पर फेंका जूता व स्याही, दो हिरासत में

Sun, 04 Feb 2024 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 05:53 PM IST
सार

कौशाम्बी पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जमकर विरोध किया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ उनको काले झंडे दिखाए बल्कि उनके काफिले में शामिल कार पर डीजल फेंक दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained
सपा नेता स्वामी प्रसादमौर्य क काले झंडे दिखाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रविवार को कौशाम्बी में जमकर विरोध हुआ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने करनपुर चौराहे के समीप सपा नेता को काले झंडे दिखाए। काफिले पर जूता व स्याही फेंकने के साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन




विज्ञापन


 

सपा नेता स्वामी प्रसाद रविवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय के पास आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने कौशाम्बी आ रहे थे। इसकी भनक लगने पर सुबह से ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गिरसा चौराहे के समीप एकत्र होने लगे। लेकिन ऐन वक्त सपा नेता के रास बदलने की जानकारी हुई तो कार्यकर्ता करन चौराहा पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाए गए। - फोटो : अमर उजाला

कार के आगे आकर किया प्रदर्शन
करीब दो बजे सपा नेता का काफिला गुजरते देख मंच के अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला व वेद पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथ में काला झंडा लेकर सपा नेता की कार के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के काफिले पर जूता व काली स्याही फेंकी। इस दौरान सपा नेता का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। इस पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला का कहना है कि सपा नेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इसीलिए जनपद आगमन पर स्वामी प्रसाद का विरोध किया गया। 

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के पास बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने का कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों ने उनके कार्य के सामने आकर काले झंडे दिखाए हैं। आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। - अभिषेक सिंह-सीओ सिटी

Black flags shown to SP leader Swami Prasad Maurya, car attacked, two youths detained
राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मशक्कत के बाद पाया काबू
एक सम्मेलन में पहुंचे सपा के विवादित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी में कर विरोध हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिंदूवादी लोगों ने काफिले को ही नहीं लोगों पर भी काली स्याही और जूते फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। घंटे की मसक्कत के बाद पुलिस रोकने में सफल रही। 

हिंदू धर्म पर विवादित बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री का रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में कार्यक्रम लगा था आने की खबर के साथी जिले के हिंदूवादी लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य जिले के सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई चौराहे के तभी अचानक सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी लोगों ने उनके काफिले को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यही नहीं इस मौके पर कुछ लोगों ने उनके काफिले के ऊपर जूते फेंके। साथ ही स्याही भी फेंकने का प्रयास किया गया। यह देख पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को रोकने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस इन लोगों पर काबू पाने में सफल रही। पूरे मामले को लेकर दिनभर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed