फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BKU activists roared with problems

समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 19 Sep 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 19 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर  (ब्यूरो)। शव विच्छेदन गृह में व्याप्त समस्याओं से खफा भाकियू कार्यकर्ता  शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर पीएचसी में प्रदर्शन  किया। प्रभारी सीएमओ को तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की।  चेताया कि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


कौशाम्बी के शव विच्छेदन गृह की शुरुआत हुए तीन साल का समय बीत रहा है। यहां  बिजली, पानी आदि की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। इझ्ससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंझनपुर पीएचसी में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेेबाजी की। प्रभारी सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पोस्टमार्टम हाउस में व्याप्त बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था में सुधार कराने, स्वीपरों को समय से मानदेय दिए जाने और जनरेटर की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील सिंह ने कहाकि पोस्टमार्टम हाउस में समस्याओं की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो 21 सितम्बर से सीएमओ कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर रणवीर सिंह, शांताराम पांडेय, भइयालाल धुरिया, रमेश पाल, धर्मराज तिवारी, देवराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed