{"_id":"60297fb38ebc3ee9716931d8","slug":"bjp-organaised-symposium-over-general-budget-2021-kaushambi-news-ald299260182","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, गरीबों और शोषितों को समर्पित है आम बजट: सोनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, गरीबों और शोषितों को समर्पित है आम बजट: सोनकर
विज्ञापन
BJP organaised symposium over general budget 2021
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया आम बजट किसानों, गरीबों और शोषितों को समर्पित है। कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह मोदी सरकार गरीबी हटाओ का नारा नहीं देती, बल्कि देश गरीबी से मुक्त कैसे हो, इसका संकल्प लेकर उस दिशा में काम करती है।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में आम बजट को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि 2022 तक देश के हर नागरिक के सिर पर पक्की छत हो, इसके लिए पीएम आवास योजना तथा पैसों के अभाव में बगैर इलाज के गरीबों की मौत न हो, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। हर घर को रोशन करने के लिए विद्युतीकरण योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरीबों के घर शौचालय निर्माण, उज्जवला के तहत महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। दुनियाभर में भारत ही ऐसा देश है जिसने कोरोना काल के बावजूद आम जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया।
संगोष्ठी में प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पार्टी के जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला पटेल ने भी आम बजट की सराहना करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी और संचालन महामंत्री संजय जायसवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद मिश्र, चंद्रदत्त शुक्ला, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, योगेश मौर्य, दीपचंद्र दिवाकर, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, गुलाब कुशवाहा, बाबूलाल प्रजापति, पप्पू चौधरी, रानू विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, जय सिंह पटेल, कविता केसरवानी, विनीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रतिभा कुशवाहा, अमर सिंह पटेल, दिनेश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, अजय पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।