फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP is destroying the constitution: Gaurav

संविधान को खत्म कर रही भाजपा : गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP is destroying the constitution: Gaurav
कांग्रेस ने संविधान बचाओ बैठक कर भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं। कहा कि सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। सरकारी एजेंसी सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। जो भी सरकार के खिलाफ बोलने का प्रयास करते हैं। उनकी फर्जी जांच शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

करारी स्थित एक हॉल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म कर रही है। संविधान में सबके साथ, सबके विकास की बात कही गई है। जबकि वर्तमान सरकार इसे बदलकर अमीरों व उद्योगपतियों के हिसाब से संविधान बनाना चाहती है।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के इशारों पर राज्यों में जनता की चुनी हुईं सरकारों को गिराया जा रहा है, विधायकों को ईडी-सीबीआई की धमकी मिल रही है। पैसों से विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है। यह बहुत ही खतरनाक और संविधान के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नैयर रिजवी ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में घूम कर बीजेपी की पोल खोल रहे हैं। जनता राहुल गांधी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। कार्यक्रम के दौरान ही मिठाई लाल गौतम समेत अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जिला महासचिव रामसूरत रैदास, बीनू मिश्रा, संगीता सरोज, राम बहादुर त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी, उपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा, मनोज सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed