{"_id":"570be3734f1c1b02474a6b16","slug":"bjp-bhagva-sobha-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोदी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के मौके पर सोमवार को भाजपा ने मंझनपुर से मूरतगंज तक भगवा शोभायात्रा निकाली। इस सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता बैंडबाजे के साथ हाथ में भगवा फहराते रास्ते भर देश भक्ति से ओतप्रोत नारे का उद्घोष करते रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों से एकजुट होकर देश को नई मजबूती देने का आह्वान किया।
नवरात्र पर्व पर भाजपा भगवा शोभायात्रा का आयोजन कर रही है। सोमवार को तीसरे दिन यह शोभायात्रा मंझनपुर के ओसा स्थित स्कूल परिसर से निकलकर मंझनपुर, समदा, भरवारी होते हुए मूरतगंज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रास्तेभर बैंडबाजे की धुन पर हाथ में भगवा फहराते भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति का जयघोष करते रहे। समापन स्थल पर आयोजित सभा में भाजपा नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र हित में एकजुट होना पड़ेगा, तभी देश को नया विकास मिलेगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी की इस सरकार में जहां विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। वहीं सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस मौके पर मायादत्त प्रजापति, रमाकांत द्विवेदी, सोनू जायसवाल, अरूण केसरवानी, संजीत गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।