फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Birds arrived from thousands of kilometers away, Alwar Lake is blooming

Kaushambi News: हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचे परिेंदे, अलवारा झील गुलजार

Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Birds arrived from thousands of kilometers away, Alwar Lake is blooming
अलवारा झील में चहल कदमी करते पक्षी। संवाद
सर्दी की दस्तक के साथ ही अलवारा झील एक बार फिर परिंदों की स्वर्गस्थली बन गई है। हजारों किलोमीटर दूर से लंबी उड़ान भरकर आए प्रवासी पक्षियों ने निर्जन पड़ी इस विशाल वेटलैंड में नई रौनक भर दी है। फरवरी तक झील इन पक्षियों से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन

इन विदेशी मेहमानों में मुख्य रूप से काले पानी के पक्षी, छोटे सफेद बगुले और नीली चमक लिए जलपक्षियों की अधिक मौजूदगी देखी जा रही है। हल्की धुंध के बीच कभी यह झुंड उड़ान भरते नजर आते हैं, तो कभी पानी की सतह पर चारा तलाशते हुए इठलाते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो बीते वर्षों में जलस्तर कम और गाद होने से झील की चमक फीकी पड़ने लगी थी। इसके बावजूद इस बार सर्दी की शुरुआत के साथ ही प्रवासी पक्षियों ने अलवारा का रुख किया और झील एक बार फिर जीवंत हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इसे प्रकृति का तोहफा मान रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हर कोई रोज झील की ओर खिंचा चला आता है। परिंदों से भरी झील को देखकर उनकी आंखों में खुशी व सुकून झलकता है।

डीएफओ पंकज शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष रूस, मंगोलिया, मध्य एशिया और हिमालय की ऊंची पर्वत श्रेणियों से प्रवासी पक्षी भारत के वेटलैंड्स में पहुंचते हैं। यहां की जलघास, मछलियों और कीटों से भरपूर भोजन व्यवस्था इनके लिए सर्दियों में जीवनदायिनी साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed