फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bill of 1.25 lakh was sent even after the connection was disconnected, the commission forgave

Kaushambi News: मंझनपुर के नौ वार्डों में चार करोड़ से बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Sun, 20 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bill of 1.25 lakh was sent even after the connection was disconnected, the commission forgave
मंझनपुर ​स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय
मंझनपुर के नौ वार्डों में चार करोड़ से बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन

-- अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत कराया जाएगा निर्माण, नगर पालिका परिषद ने खींचा खाका
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद के नौ वार्डों में चार करोड़ की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने जमीन चिन्हित कर ली है। निर्माण का खाका भी खींच लिया गया है। अब अंत्येष्टि स्थलों के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन भेजा जाएगा।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैं, लेकिन अंत्येष्टि स्थल सिर्फ एक जगह बना है। ज्यादातर वार्डों में इसकी व्यवस्था नहीं है। कई जगह अलग-अलग वर्ग के लोगों ने अपने अलग-अलग स्थान निर्धारित कर रखे हैं। लंबे समय से नगरवासी अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 20 गौसपुर टिकरी, वार्ड नंबर 24 ओसा, वार्ड नंबर 25 अहिरन का पूरा, वार्ड नंबर 10 गौरा, वार्ड नंबर 14 कोर्रो, वार्ड नंबर 21 हाजीपुर पतौना, वार्ड नंबर 19 बंधवा रजबर, वार्ड नंबर 23 सहिया आमद करारी और वार्ड नंबर 16 भेलखा में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। यह कार्य अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत कराया जाएगा। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर करीब 44.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह नौ अंत्येष्टि स्थलों को बनवाने में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका के अवर अभियंता ओंकार पटेल का कहना है कि प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं, इन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


--------
25 वार्डों में लगेगी एक-एक हाईमास्ट, खर्च होंगे 292 लाख रुपये
नगर पालिका परिषद की ओर से सभी 25 वार्डों में एक-एक हाईमास्ट लगवाई जाएगी। इसके लिए हर वार्ड के एक-एक प्रमुख स्थान को चिन्हित कर लिया गया है। एक हाईमास्ट लगवाने में 11.68 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी वार्डों में यह काम कराने में करीब 2.92 लाख रुपये नगर पालिका की ओर से खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
नगर क्षेत्र में नौ जगह अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण और सभी 25 वार्डों में एक-एक हाईमास्ट लगवाई जाएगी। इनके प्रस्ताव बना लिए गए हैं। अब स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। अनूप राय, ईओ नगर पालिका परिषद मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed