{"_id":"64e11636e6cc3736c8033e34","slug":"bill-of-125-lakh-was-sent-even-after-the-connection-was-disconnected-the-commission-forgave-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2298-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कनेक्शन कटने के बाद भी भेजा सवा लाख की बिल, आयोग ने किया माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कनेक्शन कटने के बाद भी भेजा सवा लाख की बिल, आयोग ने किया माफ
Sun, 20 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन कटने के बाद भी भेजा सवा लाख की बिल, आयोग ने किया माफ
-उपभोक्ता आयोग ने विद्युत विभाग को बकाएदारों की सूची से किसान का नाम हटाने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बिजली विभाग ने एक किसान को एक लाख 30 हजार का बकाएदार बना दिया था। अफसरों का चक्कर लगाने के बाद भी किसान को राहत नहीं मिली तो उसने उपभोक्ता आयोग की शरण ली। आयोग ने मामले में सुनवाई करते हुए किसान का बिजली का बिल माफ करने के साथ ही बिजली विभाग को बकाएदारों की सूची से किसान का नाम हटाने का निर्देश दिया है।
चायल तहसील के पैगंबरपुर निवासी रामसिंह का कहना है उसने सबमर्सिबल में बिजली का कनेक्शन ले रखा था। 12 मार्च 2016 को उसने एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा किया और बोर खराब हो जाने का प्रमाण पत्र देते हुए अपना कनेक्शन कटवा लिया। पिछले दिनों बिजली विभाग ने उसके यहां एक लाख 30 हजार रुपये बकाए की आरसी जारी कर दी। इसे लेकर रामसिंह परेशान हो गया। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को कनेक्शन काटे जाने का प्रमाण दिखाया, लेकिन आरसी वापस नहीं हो सकी। इस पर किसान ने उपभोक्ता आयोग में वाद दाखिल किया। आयोग के अध्यक्ष रामसिंह व सदस्य संचिता श्रीवास्तव ने शनिवार को मामले में सुनवाई करते हुए बकाएदारों की सूची से किसान का नाम काटने का निर्देश दिया। साथ ही उसका समस्त बिल भी माफ कर दिया।