फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collides with divider, youth dies

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, youth dies
 मनोज मौर्या की फाइल फोटो, स्रोत परिजन
मुंबई जाने के लिए घर से निकले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जाठी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि जून माह में उसकी शादी तय थी।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के अमीना गांव निवासी 28 वर्षीय मनोज मौर्य मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि मनोज रविवार शाम बाइक से प्रयागराज के लिए निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि बाइक बुआ के यहां गाड़ी खड़ी कर ट्रेन से मुंबई जाएगा।
विज्ञापन

इसी दौरान जाठी गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मनोज तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी जून माह में तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed