फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bicycle rider dies, three injured in road accidents

सड़क हादसों में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Aug 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies, three injured in road accidents
Bicycle rider dies, three injured in road accidents - फोटो : KAUSHAMBI
सड़क हादसों में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

कोखराज के कशिया, मूरतगंज व कौशाम्बी कोतवाली के बैगवां गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोखराज/मूरतगंज। जिले में सड़क हादसों में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बा स्थित नेहरू नगर मोहल्ला निवासी रमजान अली (70 वर्षीय) ताला-चाबी बनाकर परिवार का गुजारा करता है। हमेशा की तरह वह शनिवार सुबह रमजान कसिया गांव से ताला चाबी बनाकर वापस भरवारी की ओर लौट रहे थे। कशिया गांव के सामने ही हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही मैजिक ने पीछे से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर वाहन चालक आगे जाकर फंस गया। लोगों को पीछा करते देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी दुर्घटना मूरतगंज बस स्टैंड के पास हुई। फतेहपुर जनपद के अब्बूनगर निवासी शब्बीर हसन पुत्र अहमद हसन बाइक से प्रयागराज जा रहा था। मूरतगंज के पास पहुंचते ही भरवारी निवासी मनोज कुमार केशरवानी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को एसआरएन रेफर कर दिया। इसी तरह कौशाम्बी कोतवाली के मढी बाजार से सब्जी बेच कर लौट रहे मुस्तफाबाद निवासी शिव लाल कुशवाहा मवेशी से टकराकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को सीएचसी कनैली पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed