फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bhakiyu staged a sit-in regarding the condition of the roads

Kaushambi News: सड़कों की बदहाली को लेकर भाकियू ने किया दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in regarding the condition of the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनैली। सड़कों की बदहाली से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कनैली चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया। नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लिया और समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम के साथ यूनियन के तमाम नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह कनैली चौराहे पर एकत्र हुए। यहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान दीया उपरहार से बिजिया चौराहे, भखंदा से कनैली, छेकवा से जुगराजपुर तक सड़कों की बदहाली पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जर्जर सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील मार्ग हादसों की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं हों या अन्य मरीज, इन रास्तों से गुजरने में इनकी हालत और बिगड़ जाती है। स्कूल फिर से खुल गए हैं। बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत होगी। विरोध, प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार विनीता पांडेय मौके पर पहुंचीं। किसान नेताओं से ज्ञापन लिया और समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव, नमो मिश्रा, राजकुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed