फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bhakiyu mobilized over problems, staged a sit-in

Kaushambi News: समस्याओं को लेकर भाकियू लामबंद, दिया धरना

Sun, 18 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 18 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu mobilized over problems, staged a sit-in
मंझनपुर। नलकूपों की खराबी व अफसरों की उदासीनता के अलावा अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में बैठक कर डायट मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिद है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी वह धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने की। इस दौरान जून माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय चिंतन शिविर और जिले में सिंचाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर अहम फैसले लिए गए। जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि 9, 10 और 11 जून को हरिद्वार उत्तराखंड में राष्ट्रीय चिंतन शिविर होगा। इसमें जनपद से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा बैठक में जिले में सिंचाई नलकूपों की खस्ता हालत पर भी नाराजगी जाहिर की। किसानों ने आरोप लगाया कि नलकूप विभाग के अधिकारी पूर्णतः किसान विरोधी रवैया अपना रहे हैं। कहीं मोटर जली हुई है तो कहीं स्टार्टर ही नहीं है।
विज्ञापन

खोरांव में 84के नलकूप की मोटर एक साल में सात बार फुुंक चुकी है। कूरामुरीदन, करनपुर, सिंहपुर सहित दर्जनों नलकूप तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े हैं। किसानों ने तय किया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता। तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि 24 मार्च को डीएम को 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा व सहायक अभियंता सिंचाई संदीप चौहान पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन में बहार अहमद, बृजेश तिवारी, देवराज तिवारी, गणेश प्रसाद, धर्मराज तिवारी, गिरधारी लाल, अच्छे लाल, योगेश कुमार, राम विशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed