फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beaten with gun butt for opposing land grabbing, case filed against 25

Kaushambi News: भूमि कब्जाने के विरोध में बंदूक की बट से पीटा, 25 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Beaten with gun butt for opposing land grabbing, case filed against 25
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के युसूफपुर गांव में रविवार को भूमि कब्जाने के विरोध पर दबंगों ने बंदूक की बट से पिटाई कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। तहरीर के आधार पर 13 नामजद समेत 25 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

युसूफपुर गांव निवासी कफील अहमद ने बताया कि वर्ष 2008 में उसने गांव की सगी बहने कुमारी शानू, कुमारी साहिबा, परवीन और नसरीन से खेत का बैनामा कराया था। आरोप है कि 16 साल बाद जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर अदालत में वाद दाखिल कर दिया। अदालत से राहत न मिलने पर 13 जून 2024 को खिजिरपुर कैलई गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय और प्रयागराज के मादपुर गांव निवासी अधिवक्ता गोपाल शुक्ला के नाम एग्रीमेंट कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि धर्मेंद्र पांडेय और गोपाल शुक्ला असलहे से लैस होकर अपने कई साथियों संग रविवार को ट्रैक्टर लेकर खेत को जोतवाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बंदूक की बट से पिटाई कर दी। चीखपुकार सुन कर बीच बचाव करने आए असलम, आतिफ, मो. जुहैब को भी पीट दिया। इससे सभी लोग लहूलुहान हो गए। घायलों ने 13 नामजद व 12 अज्ञात समेत 25 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुरखास निवासी कुमारी नसरीन, कुमारी परवीन, मो. फाजिल, जीत बहादुर बेड़िया, जितेंद्र बेड़िया, धर्मेंद्र बेड़िया, महेंद्र बेड़िया, अनुराग बेड़िया, एहसान, युसूफपुर निवासी मुदसिरा उर्फ गुड़िया, खिजिरपुर कैलई निवासी धर्मेंद्र पांडेय, मोनू पांडेय, पूरामुफ्ती कोतवाली के अंतर्गत मादपुर गांव निवासी गोपालजी शुक्ला के अलावा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed