फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to a man in a child theft

बच्चा चोरी के शक पर मनोरोगी को विद्युत पोल से बांधकर पीटा

Sun, 08 Sep 2019 06:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
beated to a man in a child theft
बच्चा चोरी के शक पर मनोरोगी को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के घिसलाई का पूरा गांव में रविवार सुबह हुई घटना
नौ के खिलाफ एफआईआर, दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के घिसलाई का पूरा गांव में रविवार सुबह बच्चा चोरी के शक पर ग्रामीणों ने एक मनोरोगी को विद्युत खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उग्र भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। मामले में तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है।

घिसलाई का पूरा निवासी मो. शानू (10) रविवार सुबह घर के पास ही खेल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो तभी एक युवक आया और शानू को इशारा करके बुलाने लगा। ऐसे में गांव वालों को लगा कि वह बच्चा चोर है। लिहाजा लोगों ने उसे पकड़कर विद्युत खंभे से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। बच्चा चोरी के शक पर युवक की पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह आननफानन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित को हिंसक भीड़ से मुक्त कराया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित मनोरोगी है। वह कहीं बाहर का रहने वाला है। भटककर यहां आ गया होगा। कोतवाल की मानें तो मनोरोगी की भाषा किसी को भी समझ नहीं आ रही है। वो अपना नाम-बता बताने में भी असमर्थ है। कोतवाल ने अपनी ओर से बालक शानू के पिता याशीन, गांव के जीशान, मोहर्रम तथा छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। याशीन और मोहर्रम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed