{"_id":"60f47b098ebc3e68026a1dad","slug":"bawal-for-land-dispute-in-chayal-kaushambi-news-ald311212996","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में भूमि विवाद को लेकर बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में भूमि विवाद को लेकर बवाल, तोड़फोड़
Mon, 19 Jul 2021 01:01 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के गेरिया खालसा गांव में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हमलावर हुए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ कर पूरे कुनबे को पीटा और तोड़फोड़ की। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
शिव मोहन का जमीन के एक हिस्से को लेकर पड़ोसी नत्थूलाल से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम पांच बजे शिवमोहन विवादित भूमि पर नींव खोद रहा था। तभी नत्थू ने वहां आकर इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से लैस होकर आए नत्थू पक्ष के लोग शिवमोहन पर हमलावर हो गए। वहां पर मौजूद रहे लोगों ने शिवमोहन को पिटता देख बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
लेकिन पुलिस के जाने के बाद नत्थू आदि लोगों ने लाठी-डंडा से लैस होकर शिवमोहन के घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर मे जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाएं और युवतियों को भी मारापीटा गया। हमले में शिवमोहन, उसकी पत्नी इमरती देवी, बेटी अंतिमा व बेटे संतोष कुमार व मिथुन को चोटें आईं हैं। तहरीर पर चौकी पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
चौकी पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप
चायल। चायल चौकी क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में रात के समय घर के घुस कर कुनबे के पीटने के मामले में गांव के लोगों ने चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बीट के सिपाही समय रहते हमलावरों को हिरासत में ले लेते तो पीड़ित परिवार पर मुश्किल में नहीं होता।