{"_id":"5e5eac0a8ebc3ef3f804ef52","slug":"banned-polythene-recovered-in-chail-fined-kaushambi-news-ald270134980","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
Banned polythene recovered in Chail, fined
- फोटो : KAUSHAMBI
चायल में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, वसूला जुर्माना
अधिशाषी अधिकारी ने मारा छापा, कारोबारियों में हड़कंप
चायल। चायल में मंगलवार को भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ छापा मारा गया। ईओ की अगुवाई में किराना, फल और सब्जी की दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। दुकानदारों से जुर्माना वसूलते हुए उन्हें पॉलीथिन इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी गई। इससे कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
चायल में मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह की अगुवाई में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। कस्बे के किराना दुकानदार, फल विक्रेता, मेडिकल स्टोर आदि दुकानों में पॉलीथिन की चेकिंग की गई। इस दौरान सुदामा दुग्ध भंडार पर दो सौ ग्राम, मुन्ना फल भंडार से सौ ग्राम, उमेश किराना स्टोर से डेढ़ सौ ग्राम पालीथिन बरामद किया गया। दुकानदारों से एक-एक हजार जुर्माना वसूला गया। ईओ ने कहा कि नगर पंचायत में पॉलीथिन का प्रयोग वर्जित है।