फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank kaushambi strike

कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bank kaushambi strike
other
 बीओबी की शाखा कुम्हियांवा से कैश न मिलने पर गुस्साए ग्राहकों ने बैंक मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग बाधित रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया। बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर लिखने व कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर ग्राहक  शांत हुए।
विज्ञापन


    बीओबी की शाखा कुम्हियांवा के बैंक में कैश लेने के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से ही लोग पहुंच गए थे। नौ बजे तक लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई थी। इसी दौरान एक ग्राहक ने बैंक मैनेजर सुरेश चंद्र मौर्य से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कैश नहीं है। दोपहर बाद आने की उम्मीद है। इसकी जानकारी होते ही करीब साढ़े नौ बजे ग्राहकों ने महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। साथ ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसकी भनक बैंक मैनेजर को लगी तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सीओ सदर रमाकांत यादव महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बड़े सेठों को रुपया दिया जा रहा है और उनको दो हजार रुपया भी नहीं दिया जा रहा है। ग्राहकों ने एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस करीब एक घंटे तक मानमनौव्वल करती रही। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे लोग कार्रवाई होने का आश्वासन मिलने पर शांत हुए। मार्ग बहाल हुआ तो पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ ने इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की और बैक मैनेजर पर लगाए गए आरोपों को भी बताया। अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed