{"_id":"8a1c3eee3ae1365e37a54141aab66850","slug":"balakrishna-received-the-reward-for-hard-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण को मिला मेहनत का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण को मिला मेहनत का ईनाम
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बसुहार के हेडमास्टर को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। पिछले महीने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षाधिकारी ने स्कूल का मुआयना किया था। इस दौरान स्कूल में पठन-पाठन और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर अफसर खुश हुए थे। डीएम, सीडीओ और बीएसए ने प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान करने की घोषणा की।
जिलाधिकारी राजमणि यादव, मुख्य विकास अधिकारी बीएन मिश्रा और बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक सिंह यादव ने 12 दिसंबर 2014 को प्राथमिक विद्यालय बसुहार का मुआयना किया था। बीएसए ने बताया कि डीएम और सीडीओ ने पठन-पाठन का जायजा लिया था। इस दौरान पहली से पांच तक के बच्चों ने गणित और अंग्रेजी के सवालों का जवाब खटाखट दिया था। सभी बच्चे यूनीफार्म में थे। परिसर में पौधरोपण और रंगाई-पुताई का कार्य अच्छे ढंग से कराया गया था। स्कूल की व्यवस्था देखकर अफसरों ने हेडमास्टर के मेहनत की सराहना की। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए फाइल भेजने और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की थी।
डीएम, सीडीओ की ओर से बेसिक शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को हेडमास्टर को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि बालकृष्ण त्रिपाठी से अन्य अध्यापकों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ताकि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में निखार आ सके। बीएसए ने ऐसे सभी अध्यापकों को चिह्नित करके सम्मानित करने और उन्हें राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी मिर्जा कफील बेग, एबीएसए मिथलेश सिंह, रतनलाल, अजीत सिंह, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश सिंह, अरविंद सिंह पटेल, केएन तिवारी, रमेशचंद्र पटेल, मोहम्मद नाजिम, श्याम नरायण तिवारी, मुकेश तिवारी, करन सिंह, शिवप्रसाद उपाध्याय, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।