फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BA student beaten to death after going to meet a young woman

Kaushambi News: युवती से मिलने गए बीए के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
BA student beaten to death after going to meet a young woman
शिव प्रसाद की मौत के बाद रोते-बिलखते पीड़ित परिजन। संवाद
इलाके के महुआ खाड़ा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात नजदीकी दोस्त से मिलने पहुंचे 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर युवती के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। बीचबचाव में युवती भी घायल है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा के डूंडीबाग मजरा निवासी शिव प्रसाद लोधी (19) पुत्र रामबदन लोधी ने इंटरमीडिएट पास करने के बाद इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पिता रामबदन खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


बड़े भाई गुरु प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम शिव प्रसाद अजुहा के छेमी गांव स्थित अपनी मौसी के घर कुछ काम से रुपये लेने गया था। देर शाम सात बजे फोन पर उसने धाता के उदिहीनी गांव के पास होने की जानकारी दी थी। दो घंटे तक घर न लौटने पर दोबारा फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे पिता के मोबाइल फोन पर शिव प्रसाद के नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि वह महुआ खाड़ा गांव में है। मां से बात कराने को कहा। मां से बोला कि मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे। इसके बाद फोन गिर गया और मारपीट की आवाजें सुनाई देती रहीं।

आननफानन परिजन महुआ खाड़ा स्थित राकेश लोधी के घर पहुंचे। आरोप कि वहां शिव प्रसाद को राकेश लोधी के बेटे दुर्गेश व सचिन लाठी व रॉड से पीट रहे थे। इनसे छुड़ाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में शिव प्रसाद की मौत हो गई। वारदात में 18 वर्षीय युवती भी घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शिव प्रसाद के परिजनों के मुताबिक दोनाें के बीच एक वर्ष से नजदीकी दोस्ती थी। युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।


वर्जन
मृतक के पिता की तहरीर पर राकेश लोधी, सुशीला देवी, सचिन और दुर्गेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से सुशीला और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के खुलासे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। - शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed