फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ayush doctors found running illegal nursing homes, turning away from government responsibilities

Kaushambi News: सरकारी जिम्मेदारी से मुंह फेर अवैध नर्सिंग होम चलाते मिले आयुष चिकित्सक

Wed, 29 Nov 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ayush doctors found running illegal nursing homes, turning away from government responsibilities
सरकारी जिम्मेदारी से मुंह फेर अवैध नर्सिंग होम चलाते मिले आयुष चिकित्सक
विज्ञापन

-- राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सीएचसी कड़ा में है तैनाती
-- गैरहाजिरी का नहीं दे सके जवाब, नर्सिंग होम किया गया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सीएचसी कड़ा में तैनात एक आयुष चिकित्सक मंगलवार को सरकारी काम छोड़ कर जिला मुख्यालय के एक अवैध नर्सिंग होम में ड्यूटी करते मिले। झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाने निकली अफसरों की टीम यहां पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। टीम ने निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है। वहीं आयुष चिकित्सक पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश, डॉ. कृष्ण देव सिंह ने नगर के कई अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम सबसे पहले ओसा रोड स्थित मिड सिटी हॉस्पिटल पहुंची। अफसरों की टीम जब चिकित्सक के कक्ष में पहुंची तो वहां पर आयुष चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र मौर्या डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि डॉ. मौर्या की तैनाती राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सीएचसी कड़ा में है। ऐसे में उन्हें अभियान के तहत ही किसी न किसी स्कूल में शिविर लगाकर बच्चों की जांच करना चाहिए। इसकी जगह वह निजी अस्पताल में मिले। इस पर अफसरों ने सवाल भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मिड सिटी हॉस्पिटल के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह भी नहीं दिखा सके। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इस हॉस्पिटल का पंजीकरण पहले था, लेकिन इस वक्त नहीं है। इसलिए अस्पताल सील कर दिया गया है। वहीं डॉ. वीरेंद्र मौर्य के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

-------
फार्च्यून और प्रत्यूष हॉस्पिटल भी सील

मंझनपुर। अफसरों ने टीम ने मिड सिटी हॉस्पिटल के अलावा ओसा रोड स्थित फार्च्यून हॉस्पिटल और प्रत्यूष हाॅस्पिटल की भी जांच की। फार्च्यून हॉस्पिटल का पंंजीकरण नहीं था तो प्रत्यूष हाॅस्पिटल के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इस पर टीम ने इन दोनों निजी अस्पतालों को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आयुष चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र के खिलाफ ड्यूटी छोड़ कर प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसका प्रमाण भी अब मिल गया है। उनके खिलाफ संविदा कर्मचारी मानव संसाधन नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed