{"_id":"57000b9d4f1c1bd875f00402","slug":"awernes-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की अलख जगाने निकले नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की अलख जगाने निकले नौनिहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बबुरा से निकाली गई स्कूल चलो जागरूकता रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर शिक्षा दीप जले, लड़का-लड़की सभी पढ़ें। ऐसे नारों के साथ शनिवार को मंझनपुर के प्राथमिक स्कूल बबुरा के नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राएं पूरे गांव में नारे लगाते हुए घूमे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों से मिलकर लड़के-लड़कियों का अनिवार्यरूप से पंजीयन और उन्हें रोजाना स्कूल भेजने की सीख दी।
नया शिक्षासत्र पहली अप्रैल से शुरू हो गया है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने 6 से 14 साल के सभी बच्चों के स्कूलों में पंजीयन और उन्हें स्कूल ले आने के लिए अभियान शुरू किया है। सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधियों को गांव-गांव स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालने का निर्देश है। इसी क्रम में शनिवार को मंझनपुर के प्राथमिक स्कूल बबुरा से जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह स्कूल में इकट्ठा हुए छात्र-छात्राएं हाथ में नारे लिखे बैनर, तख्तियां लेकर निकले। नारे लगाते हुए नौनिहालों ने पूरे गांव में घूमकर शिक्षा की अलख जगाई। इस दौरान रैली में साथ रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से मिलकर उनसे 6 से 14 साल तक के लड़के-लड़कियों को नजदीकी स्कूल में पंजीकृत कराने, उन्हें रोजाना स्कूल भेजने की सीख दी। ग्रामीणों को अध्यापकों ने शिक्षा के महत्व की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज, शिक्षिका तपस्या भारती, भूमिका सोनकर, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।