कौशाम्बी : बेकाबू डंपर की टक्कर से आटो सवार तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
सोमवार शाम महेवाघाट से एक अल्फा यात्रियों को लेकर टेवां की तरफ आ रहा था। शाम साढ़े चार बजे जैसे ही वह गुरौली गांव के पास पहुंचा ओसा की तरफ से महेवाघाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेवाघाट कोतवाली के गुरौली गांव के समीप सोमवार शाम डंपर और अल्फा (टेंपो) की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
इसके बाद लोगों ने महेवाघाट-ओसा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे से लगा जाम पुलिस के काफी समझाने के बाद छह बजे समाप्त हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
सोमवार शाम महेवाघाट से एक अल्फा यात्रियों को लेकर टेवां की तरफ आ रहा था। शाम साढ़े चार बजे जैसे ही वह गुरौली गांव के पास पहुंचा ओसा की तरफ से महेवाघाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखचे उड़ गए। इसके बाद टेंपो में फंसे घायलों की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी। जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब तक लौगांवा गांव के बच्ची लाल (35) की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों व पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंर्तगत परसिदपुर गांव की रहने वाली फूलमती (30) पत्नी मंगल व उसके सात वर्षीय बेटे राजकुमार उर्फ टुला, टेवां गांव की हीरामणि (38) पत्नी महेंद्र और लौगावां की माया देवी (35) पत्नी रूपेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
यहां राजकुमार और हीरामणि की मौत हो गई, जबकि फूलमती व माया देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किए रखा। जिसकी वजह से महेवाघाट-ओसा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।