{"_id":"67be1c66ca5a8a8dc30baade","slug":"auto-overturns-after-collision-with-car-one-dead-five-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122445-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
Wed, 26 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के कशिया गांव के समीप हाईवे पर मंगलवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और एक यात्री की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रयागराज के मंसूराबाद थाना के मंसूराबाद निवासी 50 वर्षीय महेंद्र परिवार के गुलाबचंद्र, माधुरी देवी, सावित्री, राजेंद्र के साथ सैनी में रिश्तेदार के यहां आए थे। गुलाबचंद्र ने बताया कि वापस लौटते समय रात करीब साढ़े सात बजे कशिया गांव के समीप एक कार ने उनकी ऑटो को ओवरटेक किया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
राहगीरों ने सूचना पुलिस को देते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद महेंद्र की मौत हो गई।