फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Auto jumped in the air after being hit by a car, a young man died, one injured

Kaushambi News: कार की टक्कर से हवा में उछला ऑटो, युवक की मौत, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Auto jumped in the air after being hit by a car, a young man died, one injured
मृतक आशीष सोनी की फाइल फोटो। - फोटो : mathura
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के पास बृहस्पतिवार की देररात तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो हवा में उछलकर दूर जा गिरा। ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक कार लेकर फरार हो गया है। मृतक के पिता ने वाहन नंबर के आधार पर नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

दरियाव का पुरवा मजरा पनारा गोपालपुर गांव निवासी कंधईलाल सोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे उनका बेटा आशीष सोनी (24) घोसिया निवासी दोस्त अर्शियान के साथ ऑटो से सरायअकिल की ओर जा रहा था। रास्ते में कूरा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो हवा में उछलकर करीब 20 फिट दूर जा गिरा। हादसे में बेटे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अर्शियान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने अर्शियान को एसआरएन प्रयागराज भेजा है। साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतक आशीष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने एक्सयूवी वाहन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के पिता ने तहरीर में घायल युवक को ऑटो चालक बताया है। जबकि, हादसे के बाद बेनीराम कटरा चौकी पुलिस ने ड्राइविंग सीट से मृतक युवक को निकाला है। ऐसे में ऑटो कौन चला रहा था, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed