{"_id":"67ba041e06296ea7d40b15fd","slug":"auto-full-of-passengers-collides-with-car-10-injured-including-devotees-from-punjab-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122338-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सवारियों से भरी ऑटो कार से भिड़ी, पंजाब के श्रद्धालुओं समेत 10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सवारियों से भरी ऑटो कार से भिड़ी, पंजाब के श्रद्धालुओं समेत 10 जख्मी
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कमासिन के समीप नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी ऑटो कार से भिड़ गई। हादसे में पंजाब से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं सहित 10 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर नरसिंहपुर कछुआ में भर्ती कराया है।
पंजाब के फजिलका शहर के एमसी कॉलोनी निवासी गौरव बजाज पुत्र देवाराम साथी विजय पुत्र खजान चंद्र, लक्ष्मण दास पुत्र नादर राम के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कमासिन चौराहे के समीप पीछे से आ रही ऑटो भिड़ गई। इस दौरान कार सवार तीनों श्रद्धालु जख्मी हो गए।
वहीं, ऑटो में सवार कोखराज के जमालमऊ निवासी ज्ञान चंद्र पुत्र जय किशन, विदनपुर ककोढा गांव के रामबालक पुत्र लक्ष्मी, सायरा बानो पत्नी शराफत हुसैन सैनी, खन्नी लाल पुत्र लेख राम निवासी चकिया रामपुर धमावां, सलमा बेगम पत्नी शराफत सैनी, रीता पत्नी नरेश निवासी नौहइया थाना थारियांव फतेहपुर व बेटा नितिन जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।