{"_id":"5e31dc998ebc3e4b622ddc39","slug":"attrition-at-petrol-pump-workers-beaten-kaushambi-news-ald267010996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर उत्पात, कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर उत्पात, कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने वाहन के नंबर के अधार पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूद एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा स्थित पेट्रोल पंप में सोमवार को शराबियों ने उत्पात मचाया। दो बाइकों में तेल भराने के बाद पैसा देने के विवाद में कर्मचारियों को पीटा गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
सोमवार को दो पहिया वाहन से चार लोग अजुहा फीलिंग स्टेशन पहुंचे थे। आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। गाड़ी में तेल भराने के बाद पैसों के लेनदेन में उन्होंने पंप के कर्मचारियों को गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर युवकों ने फोन करके अपने कुछ साथियों को पेट्रोल पंप में बुला लिया। इसके बाद पंप के कर्मचारी ज्ञानेंद्र शुक्ला, दिनेश और बीरबल को पीटा गया। पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट करने वाले बाइक सवारों की गाड़ी का नंबर दर्ज हो गया है। मामले में पंप कर्मी चंद्रभान ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इस बाबत सैनी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। हंगामा व मारपीट करने वाले अजुहा कस्बे के होंगे। जल्द ही गाड़ी नंबर के आधार पर उन्हें ट्रेस करके गिरफ्तार किया जाएगा।