फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to crush Tilhapur outpost incharge with tractor

तिल्हापुर चौकी इंचार्ज को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

Tue, 26 Jan 2021 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush Tilhapur outpost incharge with tractor
Attempt to crush Tilhapur outpost incharge with tractor - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल के उस्मानपुर गांव के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज को सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। वारदात में चौकी इंचार्ज घायल हो गए। जबकि उनके साथ मौजूद दो सिपाही बाल-बाल बच गए। चौकी प्रभारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। बाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सरायअकिल के तिल्हापुर चौकी इंचार्ज हनुमान प्रसाद सोमवार सुबह करीब सात बजे हमराहियों के साथ उस्मानपुर गांव में ओवरलोड बालू लदे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मल्हीपुर यमुना घाट से ट्रैक्टर ट्राली में ओवरलोड बालू लाद कर लाया जा रहा था। इस पर चौकी प्रभारी ने ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने चौकी इंचार्ज को देखकर गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते चालक ने ट्रैक्टर चौकी इंचार्ज और उनके हमराहियों पर चढ़ा दिया। इसमें दोनों हमराही तो बाल-बाल बच गए, लेकिन चौकी इंचार्ज घायल हो गए। उनका दाहिना पैर टूट गया। वारदात के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद हमराहियों और अन्य लोगों की मदद से घायल चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद सरायअकिल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सरायअकिल इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आशीष सरोज, कुंज बिहारी सरोज व सुनील जायसवाल निवासी खोपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी आशीष सरोज व कुंज बिहारी सरोज को हिरासत में लेकर जेल भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed